नगर आयुक्त ने दिए प्रतिदिन जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के निस्तारण हेतु शिफ्टवार प्लांट चलाने के निर्देश
मथुरा । मंगलवार को नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत प्रतिदिन जनित कचरे के वैज्ञानिक पद्वति से निस्तारण कराये जाने वाले नगला कोल्हू स्थित प्रोसेसिंग प्लांट का नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा लीगेसी वेस्ट हेतु कार्यदायी संस्था के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि दो दिवस के अन्दर अनुबन्ध के अनुरूप दूसरा ट्रॉमल स्थापित कराकर लीगेसी प्रोसेसिंग की क्षमता संवर्धन की जाये एवं निर्धारित अवधि के अर्न्तगत सम्पूर्ण लीगेसी वेस्ट का निस्तारण कराया जाये अन्यथा की स्थिति में एन जी टी के निर्देशानुसार संस्था के विरूद्ध जुर्माना एवं विधिक कार्यवाही की जायेगी।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा नगरीय क्षेत्र से प्रतिदिन जनित कचरे की वैज्ञानिक पद्वति से निस्तारण हेतु प्लांट के समस्त कार्मिकों को प्लांट 02 पालियों में पूर्ण क्षमता पर चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्लांट संचालन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं ठोस अपशिष्ट प्लांट संचालित मिले।