मथुरा। मंगलवार को शहर के सदर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलौनी पर मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार दामोदर पुरा मिर्जापुर में विजयपाल, योगेश, देवा आदि द्वारा 2 वीघा जमीन पर प्लाटिंग की जाने की जानकारी पर 31 जुलाई को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के आदेश जारी किये थे उसके बावजूद भी अवैध निर्माण कर्ता सड़क नाली बनाकर प्लाटिंग की जाती रही और तो और प्लाट के बीच एचटी की विद्युत केबिल डाल दी है।
अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार डिप्टी कलैक्टर श्रीमती रेशमा सहाय के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कौशलेन्द्र चौधरी अवर अभियंता सुनील शर्मा, अनिरूद्ध यादव, अशोक चौधरी, थाना प्रभारी सदर बाजार की मौजूदगी में जेसीबी से कॉलौनी में बने पक्के निर्माण, सड़क आदि को तोड़ दिया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.