मथुरा। उ.प्र.बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृन्दावन के कुम्भ मेला क्षेत्र में आयोेजित बृजरज उत्सव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बयार चल रही है। मेले में मनोरंजन के विविध साधनों के साथ ही यहां लगी हुनर हाट में देश के शिल्पियों की कला का प्रदर्शन आगन्तुकों के आर्कषण का केन्द्र बना हुआ है। मेले में बच्चों से लेकर वृद्ध महिला-पुरूषों तक को लुभाने वाली कुछ न कुछ वस्तु उपलब्ध है। यही कारण है कि मेले में वृन्दावन वासियों के साथ ही दूर दराज से भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है। हालांकि अभी तक मेले में मथुरा शहर वासियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम देखी गयी है। जो लोग अभी तक इस मेले में नही जा सके है उनके लिए अभी तीन दिन है। 19 नव. को मेले का समापन है।

मेले को भव्यता देने में अपनी अहम भमिका निभा रही सांसद हेमामालिनी द्वारा प्रतिदिन सांय 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहकर मेले में कलाकरों का उत्साह बर्धन किया जाता है। मेले में लगे छोटे बडे झूले बच्चों को लुभा रहे है तो यहां लगी देश के प्रसिद्ध व्यंजन चाट-खौमचो की स्टॉल सभी को अपनी ओर खीच रही है। युवाओं को विविध कलाओं की प्रस्तुति दे रहे कलाकर आकृषित कर रहे है। आज देश के नंबर वन सूफियाना गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। वृद्ध लोग हुनर हाट में लगी बेजोड़ कला का नमूना देख उत्साहित होते देखे जा रहे है। मेले के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले उ.प्र.बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप उप कार्यपालक अधिकारी पंकज वर्मा के अलावा एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह ओएसडी क्रान्ति शेखर अपना काफी समय बृज रज उत्सव को दे रहे है।
बतादें कि मेले में लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते देश के प्रमुख कलाकरों को बुलाया है। जिनमें गत दिवस जहां महाभारत के प्रमुख कलाकार पुनीत इस्सर द्वारा महाभारत के दृश्य को जब मंच पर प्रस्तुत किया तो लोग वाह-वाही कर उठे। वहीं आज सुफियाना गायक कैलाश खैर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। मेले में हुनरहाट के प्रभारी सौरभ व राघवेन्द्र द्वारा व्यवस्थाओं को बनाये रखने में महती भूमिका निभायी जा रही है।