मथुरा । मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्राथमिक विद्यालय एवं उपकेन्द्र स्वास्थ्य औरंगाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शिक्षक एवं शिक्षकाओं को निर्देश दिये कि सभी छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के प्रति जागरूक करें और विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखें किसी भी छात्र-छात्रा को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी श्री चहल ने उपकेन्द्र स्वास्थ्य औरंगाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और डाॅक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि इस कार्य में और अधिक तेजी लायें अन्यथा कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी डाॅक्टर्स एवं स्टाफ वैक्सीनेशन को तेजी से करें और आज जनता को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित करें।