मथुरा। जनपद में नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह के आदेश के चलते बीती रात्रि सभी एसडीएमसी और तहसीलदार ने अपने-अपने क्षेत्र में रैन बसेरा और गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शनिवार रात्रि 11 बजे तक मथुरा वृंदावन क्षेत्र में बने गौशाला और रेन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छाता मांट मथुरा गोवर्धन के उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अपने-अपने क्षेत्र में गौशाला और रेन बसेरा की स्थिति को जाकर देखें। आदेश मिलते ही मांट तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आई ए एस अभिनव जे जैन ने बजाना और राया नगर पंचायत क्षेत्र में बनी गौशाला में पहुंचकर गोवंश के लिए सर्दी से बचने हेतु अलाव जलवाने की व्यवस्था प्रतिदिन करने के निर्देश दिए । दोनों नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि गौशालाओ में पूर्ण साफ सफाई भूसा हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहना चाहिए। प्रत्येक गो वंश के ऊपर कंबल ढके रहने चाहिए।
गोपाल बाग राया और बजाना कस्बा में बने रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद गरीब लोगों से उनके हाल-चाल जाने। यहां निरीक्षण में बिस्तर कंबल शौचालय साफ सुथरे मिले। अर्द्ध रात्रि को एसडीएम मांट अभिनव जे जैन अचानक बलदेव मार्ग स्थित नगर पंचायत कार्यालय पहुचे जहा रैन बसेरा में मौजूद कर्मचारी सुरेश से ठहरने वाले लोगो के बारे में जानकारी ली औऱ रजिस्टर चैक किये। जहा उन्हें सभी व्यबस्थाये दुरुस्त पायी गयी। इसके बाद एसडीएम मांट रोड गोपालबाग मार्ग में बनी गौशाला पहुचे। जहा उन्होंने गायों के रखरखाव गौशाला में रखे चारा आदि का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद सभासद प्रतिनिधि नितेश पाठक आदि मौजूद रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जैन के अनुसार मांट तहसील के अंतर्गत सभी गौशाला और रेन बसेरा में समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर कंबल वितरण के कार्यक्रम भी किए गए हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.