मथुरा। उ.प्र. विधान सभा सामान्य निर्वाचन चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार में तेजी से जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा 10 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान की जागरूकता को लेकर अपने हाथो से नये बस स्टैण्ड पर बसों के शीशे पर स्टीकर चिपकाये गये। इसके अलावा उन्होंने ई-रिक्सा, थ्रीव्हीलर पर भी स्टीकर लगाये।
जागरूकता अभियान के दौरान रोडबेज के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बस स्टैण्ड पर मौजूद बसों पर वोट प्रतिशत बढाने के प्रचार स्टीकर लगाये। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चहल ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वोट अधिकाधिक संख्या में डाले जायें। जागरूकता अभियान में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) योगानंद पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव, एआरएम नरेश गुप्ता , संतोष अग्रवाल स्टेशन इंचार्ज, विजय कुमार बस स्टैण्ड प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
जागरूकता अभियान के दौरान नये बस स्टैण्ड पर साफ-सफाई की व्यवस्था से प्रशासनिक अधिकारी प्रसन्न नजर आये।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.