शनिवार को मांट में जनसभा करेंगे अखिलेश, रात्रि विश्राम मथुरा में

मथुरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को मथुरा आ रहे है। जिलाध्यक्ष लोकमणिकान्त जादौंन के अनुसार पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव अलीगढ से निजी हैलीकॉप्टर द्वारा 5 फरवरी शनिवार को आयेंगे। सांय 4 बजे मांट विधान सभा में आदर्श इंटर कालेज जावरा रोड मांट पर गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के पक्ष में जनसभा सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात रात्रि विश्राम मथुरा में ही रहेगा। रात्रि को वे गठबंधन प्रत्याशियों के अलावा सपा नेताओं से विधान सभा चुनाव को लेकर मंत्रणा करेंगे।