मथुरा। जनपद की मांट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में खड़े भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी का जनसमर्थन क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है उनके समर्थन में मध्य प्रदेश दिल्ली गुजरात हरियाणा छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से आए भाजपा नेता मंत्री जगह-जगह चौपाल लगाकर वोट मांग रहे हैं।
दिल्ली के युवा तेज तर्रार भाजपा नेता कपिल मिश्रा तथा बिहार सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन ने मांट से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के लिये जन चौपालों को संबोधित किया। उन्होंने मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राजेश चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उपस्थित जनसमूह से उन्होंने कहा कि आपके घर गांव और चौपाल से निकले युवा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। राजेश चौधरी की जीत से मांट की समस्याओं का जड़ से अंत होगा और मांट विकास की नई गाथा लिखेगा। कपिल मिश्रा व नवीन नितिन ने नौहझील, बरौठ, सैनवा, आदमपुर आदि ग्रामो में जनचौपालों को संबोधित किया। अड्डा मल्हान में केवट समाज ने जीत का आशीर्वाद और पूर्ण समर्थन की घोषणा की। नगला पतराम में 107 वर्षीय मंती देवी ने राजेश चौधरी को जीत का आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने “सब गलियों में फूल खिला देना, मेरे बाबा आने वाले हैं” जैसे गीत गाकर राजेश चौधरी का हौसला बढ़ाया। ब्लॉक प्रमुख सुमन राजेश चौधरी ने नगला मेहरू, सुर्रका, दुनेरिया, खेरिया,गोला भैंसरा,नगला दीपा, नगला चिकन, भूड़ा सानी, थना,भूलगढ़ आदि गांवों में अपने पति के लिये जीत का आशीर्वाद माँगा।
जन चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए राजेश चौधरी ने कहा कि एक बार आप सब मुझको मौका दीजिए मैं मांट विधानसभा की तस्वीर और तकदीर बदल दूंगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.