नौहझील थाने में तैनात थे उपनिरीक्षक कौशलेंद्र
दीपक गुप्ता
नौहझील। थाने में तैनात उपनिरीक्षक की सुरीर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह जब लोग टहलने को निकले तो सडक़ किनारे बाइक व शव देखकर अफरा तफरी मच गई जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान नौहझील थाने में तैनात उपनिरीक्षक कौशलेंद्र सिंह के रूप में की। बताया जाता है कि उनकी ड्यूटी विधानसभा चुनाव में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ लगी हुई थी।
थाना नौहझील में तैनात उपनिरीक्षक कौशलेंद्र सिंह अपनी बाइक से नौहझील से मथुरा की तरह जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस वे तेहरा अंडरपास पर बने डिवाइडर की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गयी और मौके पर ही मौत हो गई। जब सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो सडक़ किनारे अपाचे बाइक और उपनिरीक्षक का शव पड़ा हुआ था जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। मौकै पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कौशलेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह यादव निवासी नई मंडी शकुंतला नगर सिविल लाइन जनपद इटावा के रूप में की। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी भी मौकै पर पहुंचे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.