होली गेट पर धरना देने से पूर्व ही सपा नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में

मथुरा। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की की लापरवाही जिला प्रशासन और नगर निगम की निष्क्रियता और डेंगू के बढ़ते हुए प्रकोप के विरोध में शहर के हृदय स्थल होली गेट पर प्रदर्शन करने जा रहे मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा को पुलिस ने घर से आते समय हिरासत में ले लिया और थाना हाईवे ले गए। ये जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता थाने पर पहुंच गए फिर दबाव के कारण सपा नेता को थाने से छोड़ दिया गया।

सपा नेता भारत भूषण शर्मा काआरोप है कि मथुरा की जनता डेंगू और बुखार के बढ़ते हुए प्रकोप से बहुत परेशान हैं प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह का स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था नहीं की जा रही है सांसद हेमा मालिनी अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं उनका मथुरा की तरफ कोई ध्यान नहीं है और ब्रज वासियों के घर के चिराग लगातार बुझ रहे हैं प्रशासन और नगर निगम पूरी तरीके से निष्क्रिय हैं।

थाने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ठा. किशोर सिंह पूर्व अध्यक्ष डॉ राजन रिज़वी राष्ट्रीय सचिव डॉ. आजाद राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड गोविंद सिंह नंबरदार रजत शर्मा एड. जिला उपाध्यक्ष इमरान अब्बास दिगंबर सिंह अशोक ठाकुर अजय गौड़ अरुण ठाकुर कुलदीप चौधरी मुशीर खान वीरू ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।