मांट विधानसभा के 149 ग्राम प्रधान व 233 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एस.के.एस ग्रान्ड पैलेस में जोरदार स्वागत
मोदी-योगी द्वारा शुरू की गई जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुँचाये : हेमा मालिनी
मथुरा। मांट विधानसभा के समस्त नव निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह एस.के.एस ग्रान्ड पैलेस (मथुरा-वृंदावन रोड निकट बिरला मंदिर) में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारत सरकार में कैमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मंत्रालय के निदेशक एसके शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में अतिथियों को चित्रपट भेंटकर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया । इस समारोह में मांट विधानसभा के 149 ग्राम प्रधान व 233 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की उपस्थिति में सम्मान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी आईपीएस बी.एम. सारस्वत ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की मजबूती में अभी से जुट जाएं। वह गांव गांव जाकर आम जनता को मोदी योगी द्वारा शुरू की गई जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें। भाजपा नेता एस के शर्मा ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में मांट विधानसभा सीट से भी भाजपा का परचम लहराया जाना तय है।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह महापौर मुकेश आर्यबन्धु ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नगेन्द्र सिकरवार ,पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह वि.स. प्रभारी कप्तान सिंह सहकारी बैंक के निदेशक राजवीर सिंह नौहवार आदि उपस्थित रहे ।