मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रार्न्तगत टीला क्षेत्रों में व संकरी गलियों में डोर टू डोर कूडा कलैक्शन के उद्देश्य से आज हैंडकार्ट सफाई कर्मचारियों को वितरित की गयी।
इस बारे में महापौर डा मुकेश आर्य बंधु ने अवगत कराया गया कि मथुरा एवं वृन्दावन नगर क्षेत्र की कुंज गलियों एवं टीला क्षेत्रों से घर-घर से कूडा कलैक्शन कराये जाने के उद्देश्य से 100 हैंडकार्ट सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध करायी गयी हैं जिससे टीला क्षेत्रों व संकरी गलियों में डोर टू डोर कलैक्शन की समस्या का निस्तारण होगा व प्रतिदिन नियमित कचरे का कलैक्शन होगा।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत स्वव्छ सर्वेक्षण-2022 के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन कराया जाना है। मथुरा-वृन्दावन नगर की भौगोलिक परिस्थिति के कारण डोर टू डोर गाडी संकरी गलियों एवं टीला क्षेत्रों नही जा पा रही थी इस समस्या के निदान हेतु 100 नग हैडकार्ट कूडा कलैक्शन कार्य हेतु सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध करायी गयी हैं ताकि सभी क्षेत्रों में सुगमता से डोर टू डोर कूडा कलैक्शन संभव हो सकेगा।