गोकुल। क़स्बा में कोरोना के यकायक 11 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत ने इसको लेकर आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए स्वंय चेयरमेन गली- मोहल्लों में सफाई मित्रों के साथ सेनेटाइज करा रहे है।
शनिवार को गोकुल नगर पंचायत के मेन बाजारों में 220 बिजलीघर पर वासुदेव कालौनी आदि जगह पर सैनिटाइजर छिड़काव करवाया गया। ज्यादातर गलियों बाजारों में ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाया गया है। महावन के उप जिलाधिकारी कृष्ण नंद तिवारी का कहना है कि मंदिरों में थर्मल स्किन, सैनिटाइजर और मुंह पर माक्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात रहे कि गोकुल में एक ही परिवार के 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव निकला है कृष्णा सैनी दाई वाला कुआं इस परिवार को केडी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। गुजरात से आई एक महिला- पुरुष यात्री को भी केडी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है ।
गोकुल बिजलीघर पर दो जेई होम आइसोलेशन में रखे गए हैं और जो दो पॉजिटिव केस मिले हैं वह बाहर के आने वाले तीर्थयात्रियों से मिले थे। गोकुल नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित लगातर भृमण कर गलियों मोहल्लों बाजारों में सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सभी दुकानदारो से अनुरोध किया है मास्क लगाकर रहें सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा ग्राहकों से उचित दूरी बनाए रखें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.