मथुरा । आगामी समय में आने वाले त्यौहार के दृष्टिगत छाता तहसील के विशंभरा क्षेत्र में स्थित पनीर प्लांटों पर छापामार कार्रवाई की गई जिसके तहत टीम ने बी एस पनीर प्लांट पर सघन निरीक्षण के उपरांत संदेह होने पर दूध पनीर रिफाइंड ऑयल का एक-एक नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा 240 लीटर रिफाइंड ऑयल को अपमिश्रक के रूप में सीज कर दिया। साथ ही खराब हो चुके लगभग 500 लीटर दूध एवं 50 किलो पनीर को नष्ट करा दिया गया ।
उक्त डेयरी संचालक मौके पर डेरी के संबंधित कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका तथा डेरी प्लांट में पाई गई अनियमितता को देखते हुए उक्त संचालक को डेरी प्लांट बंद करने का निर्देश दे दिये । उसके बाद टीम आर एस डेयरी प्लांट पर पहुंची जहां से दूध पनीर क्रीम एवं रिफाइंड ऑयल का एक एक सैंपल संग्रहित किया ।
सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी एवं देवराज सिंह गजराज सिंह एसएस निरंजन तथा मुकेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे है। जनपद के सभी डेयरी संचालकों को निर्देशित किया है कि डेयरी प्लांटों में कोई भी अपमिश्रक पदार्थ ना रखें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
कार्यवाही उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ गौरीशंकर के संयुक्त नेतृत्व में की गई।