मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य आगरा मंडल के प्रभारी भाजपा नेता रविकांत गोयल को संगठन में प्रदेश महासचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान में लखनऊ से विधायक डॉ नीरज वोरा ने जारी किया है। श्री गोयल पूर्व में भी संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन वैश्य समाज का एक अग्रणी संगठन है जिसकी शाखाएं देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी विस्तृत रूप से फैली हुई हैं इसकी स्थापना भाजापा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद स्व. रामदास अग्रवाल ने की थी यह वैश्य समाज का एक व्यापक संगठन है। श्री गोयल संगठन के संस्थापक सदस्यों में हैं।
संगठन में प्रदेश महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री गोयल ने बताया कि समाज रुपी परिवार के लिए जो हो सकेगा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। 22-23 अक्टूबर को भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होकर नई जिम्मेदारी के क्रियान्वयन की शुरुआत होगी, कार्यसमिति में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों एवं विधायकों के शामिल होने की संभावना है। श्री गोयल की नियुक्ति पर सामाजिक एवं राजनैतिक लोगों ने बधाई दी है।