मथुरा-वृंदावन में शुरू नहीं हो पाया इलैक्ट्रिक-बस संचालन

मथुरा। मथुरा-वृंदावन में ई-बस संचालन फिलहाल एक सप्ताह के लिये खटाई में पड़ गया है। संचालन में मुख्य बाधक भूतेश्वर रेलवे पुल की कम हाईट होना बताया जा रहा है। रोडवेज अधिकारी निर्धारित रूट मार्ग बदलने मेें लग गये है। नया रूट मार्ग तय करने के लिये रोडवेज अधिकारियों ने पूरा दिन मंथन किया। इलैक्ट्रिक बस संचालन प्रारंभ न होने की जानकारी करने पर उप्र पविहन निगम के एआरएम नरेश गुप्ता ने बतया कि गाडियों के रजिस्ट्रेशन, ड्राइवर परिचालक की तैनाती, किराया मशीन में फीडिंग, चार्जिंग की समस्या सामने आई है जिनको संभवतः तीन चार दिन में दूर कर लिया जायेगा। मंगलवार सायं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा वर्चुअल रूप से इलैक्ट्रिक बस के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई थी, मथुरा मेें प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लिया था।
बुधवार को जब इलैक्ट्रिक बस संचालन प्रारंभ न होने की जानकारी से सभी के चेहरे मुरझा गये। इस बारे में नगर आयुक्त अनुनय झा कहना है कि उनका काम केवल चार्जिंग स्टेशन के निर्माण-मरम्मत तक का था, बस चलने न चलने के लिये रोडवेज के अधिकारी ही जिम्मेदार है।