मथुरा। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को हुई “साईबर अपराध” संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने साइबर अपराध से बचने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभिषेक तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को को साइबर अपराध के कारण और निवारण संबंधित तथ्यों से विस्तृत ढंग से अवगत करवाया।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश सिंह इंस्पेक्टर(अपराध) अमित कुमार बेनीवाल भरतपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार साइबर अपराध अधिकारी विपिन कुमार पाल एवं विशाल कुमार ने भी साइबर अपराध संबंधी तथ्यों से छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया।
मंच संचालन डॉ.राजेश अग्रवाल ने किया और कार्यक्रम व्यवस्था डॉ.अशोक कौशिक ने संभाली।
इस अवसर पर डॉ.पंकज शर्मा डॉ. राजेश सारस्वत डॉ.नवीन अग्रवाल डॉ.अजय उपाध्याय डॉ.रामदत्त मिश्रा डॉ.ममता रानी कौशिक डॉ (लेफ्टिनेंट) कपिल कौशिक और आलोक मिश्रा भी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.