मांट क्षेत्र के विकास के लिए गठबंधन की जीत जरूरी : लाठर

दीपक गुप्ता
नौहझील। मांट विधानसभा क्षेत्र से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डा.संजय लाठर ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मांट क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए गठबंधन को जिताना जरूरी है। क्षेत्र का विकास, इंटरलॉकिंग सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं को रोजगार आदि विकास सहित पूरे समय क्षेत्र की ओर ध्यान देना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। मांट विधानसभा के जटवारी गांव में श्री लाठर ने कहा कि देर रात को लोगों का यह भारी जनसमूह बता रहा है कि मांट विधानसभा क्षेत्र में इस बार 35 साल का सिलसिला टूटने वाला है और गठबंधन की साइकिल सरपट दौड़ने वाली है।
उन्होंने कहा 7 घंटे की देरी पर पहुंचने के बावजूद इतनी भारी संख्या में ग्रामीणों का जोरदार स्वागत करना दिल को छू गया। लोगों का यह जज्बा और जुनून बता रहा है कि वर्तमान सरकार और विधायक दोनों ही जनता के पैमाने पर खरा नहीं उतरे हैं।इसलिए सपा रालोद गठबंधन जनता की पहली पसंद बन गया है।जटवारी झुडवाई भडा़ रामपुर समेत शेरगढ़ क्षेत्र के गांवों ने पूर्ण समर्थन देकर लाठर को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान रालोद नेता योगेश नौहवार शिवकुमार तौमर अमित चौधरी रिजवान कुरैशी सौरभ चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।