योगी के ‘गर्मी शांत कर दूंगा’ पर जयंत का पलटवार बोले: BJP नेताओं की चर्बी उतार दो

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 10 मार्च के बाद ‘गर्मी शांत’ करने वाले बयान पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने जनसभा में योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता है पिछले सप्ताह आई शीतलहर में इन्हें ठंड लग गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में आरएलडी के हैंडपंप निशान पर वोट डालकर बीजेपी नेताओं की चर्बी निकाल दें।
उन्होंने कहा 1970 में यूपी में गुंडा कानून चौधरी चरण सिंह की कलम थी वह कानून उन्होंने बनाया था। बाबा जी आपने कोई कानून नहीं बना रखा। उन्होंने आगे कहा योगी बाबा जो कह रहे हैं, कि इनकी गर्मी निकाल दूंगा और मई जून में शिमला जैसी ठंड हो जाएगी। मुझे लग रहा है पिछले हफ्ते जो ठंड आई थी (सिर पर हाथ फेरते हुए) इनका माथा बहुत बड़ा है इन्हीं को ठंड लग गई।
जयंत चौधरी ने लोगों से कहा ऐसा भर-भर के वोट दो ईवीएम मशीन को ऐसा भरके दो नलके-हैंडपंप के बटन को ऐसा दबाओ कि भारतीय जनता पार्टी की जो चर्बी चढ़ रही है सारे नेताओं की चर्बी उतर जाये।
इस बीच रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी थाना छाता के गांव पैगांव पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रधान रामवीर के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों की इस मामले में सीबीआई की जांच पर उन्होंने अपनी सहमति जताई।