हाईवे पर ट्रक में भिड़ी रोडवेज बस, युवक की मौत, कई घायल

चौमुहां । मंगलवार तड़के जैंत थाना क्षेत्र में हाइवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई । इस हादसे में बस में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि बस चालक समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार आगरा के ईदगाह डिपो की बस दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही थी। हाईवे स्थित संजय कॉलेज के सामने बस अचानक आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी जिससे बस में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान आगरा के थाना बाह के नरहोलीपुरा निवासी (25 वर्षीय) देवेंद्र पुत्र हरवेश के रूप में हुई । बस चालक कृष्णकान्त पुत्र शोभराम निवासी आगरा व बस में सवार कालिंदी बिहार आगरा निवासी रवि पुत्र मंगल गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया ।