मेयर- नगर आयुक्त ने किया वृंदावन में वृक्षारोपण

मथुरा। प्रदेश में चल रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा संयुक्त रुप से तीन अलग- अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान महापौर ने कहा उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 22191 वृक्ष रोपित किए जाएंगे जिसके सापेक्ष आज 3700 वृक्ष रोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अस्तित्व है और यह धरती की अमूल्य संपदा भी है वृक्षों से हमारी मूलभूत आवश्यकता है पूरी होती है। पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का अहम योगदान है इसलिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल निरंतर करनी चाहिए। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि आज गो समाधि सुनरख खादर हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया है। नगर निगम का यह अभियान चलता रहेगा। अधिकाधिक वृक्ष लगने से हमारा जीवन संवरेगा।
इस अवसर पर पार्षद लीला सिंह ठाकुर अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता सहायक अभियंता एसपी मिश्रा स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष स्वास्थ्य निरीक्षक सौरव अग्रवाल संतोष हरि ओम पुष्पेंद्र काशी नाथ आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।