मथुरा । लंकेश भक्त मंडल विजय दशमी को मथुरा में प्रकांड विद्वान महाराज दशानन की महाआरती कर पुतला दहन का विरोध करेगा जिसके लिए तैयारी जोरों से चल रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होगें। भगवान श्री राम के आचार्य और शिव तांडव स्तोत्र के रचियता प्रकांड विद्वान महाराज रावण के विष्णु लोक गवान के दिन विजय दशमी को उनकी महाआरती करेगा।
लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने बताया है कि त्रिकाल दर्शी प्रकांड विद्वान का हर वर्ष पुतला दहन करना एक कुरीति है। हिंदू धर्म में एक बार ही व्यक्ति के अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था है परंतु हमारी समाज में पुतला दहन की कुरीति प्राचीन समय से गलत आधारों पर अपनाई जा रही है । लंकेश भक्त मंडल दशानन के भक्त और अनुयाई होने के नाते पुतला दहन का विरोध करता है । हमे लंकेश की अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए। जिन्होने एकाग्र चित्त होकर घन घोर तपस्या की थी जिसके आधार पर शक्ति हासिल की तभी भगवान राम ने युद्ध में विजय प्राप्ति के समय जब दशानन विष्णु लोक को जा रहे थे तो उन्होंने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को राजनीति की शिक्षा लेने के लिय रावण के पास भेजा था। जब हम लोग भगवान राम में आस्था रखते है तो हमे रावण का भी सम्मान करना चाहिए।
विजय दशमी के दिन शुक्रवार को दोपहर बारह बजे यमुना पार स्थित यमुना पुल के नीचे तलहटी में शिव मंदिर पर लंकेश भगवान भोले नाथ की पूजा करेंगे फिर दशानन की महा आरती होगी। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप अवस्थी ने बताया है कि लंकेश पूजन की तैयारी जोरों पर की जा रही है ।