कस्वे में शोक की लहर
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं गौ रक्षा समिति के संस्थापक राकेश बंसल के युवा पुत्र राहुल बंसल की इलाज के दौरान जयपुर में मृत्यु हो गई है। ये जानकारी मिलते ही परिजनों में हा-हाकर मच गया वही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व राहुल को डेंगू बुखार हुआ था औऱ उन्हें जयपुर के एसमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। निधन की सूचना पर कस्वे में शोक की लहर दौड़ गयी राजनैतिक शिक्षण संस्थानों व्यापारीयो एबं शुभचिंतको का उनके आवास पर तांता लग गया है।
क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश व्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा कृष्णकांत अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल राजेन्द्र प्रसाद चौबे कालीचरन अग्रवाल भूपेश अग्रवाल विशाल पाराशर मनोज नागर मनोज चौबे रामप्रकाश शर्मा मोहित अग्रवाल पुनीत चौबे सुदर्शन चौधरी चंद्रप्रकाश अग्रवाल आलोक अग्रवाल मुन्नालाल अग्रवाल संजय गोयल चन्द्रर सिंह सरवन अहमद अमित गोयल आदि ने शोक व्यक्त किया है।