वृंदावन में निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा गार्डो से लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार , लाईसेंसी बंदूक बरामद
मथुरा। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर में कृष्ण भूमि प्रोजेक्ट के गोदाम में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इनके 5 साथी भागने में सफल रहे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बताया कि बीती 2/3 अक्टूबर रात को इनफिनीटी बिल्डर की निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर बदमाशों द्वारा सुरक्षा गार्डो के साथ मारपीट कर बिजली के तार के बण्डल एवं लाईसेंसी बन्दूक व कारतूस लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने घटना को चुनौती में लेकर घटना के खुलासे में लगी आधा दर्जन टीमों ने सुनरख गांव के घने जंगलों से घटना को अंजाम देने वाले योगेन्द्र उर्फ चटकनी पुत्र हरिश्चन्द निवासी ग्राम धारापुरा थाना राजाखेडा जनपद धौलपुर राजस्थान, राज उर्फ उत्तम पाल पुत्र सूरज सिंह पाल निवासी महिपालपुर थाना बसन्त कुंज नई दिल्ली, मूल निवासी मौहल्ला खेडा थाना करहल जनपद मैनपुरी राहुल उर्फ रामू पुत्र फरेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी काकरपुरा थाना निबोहरा जनपद आगरा, हाल निवासी म.न. 534 शाहपुर जाट थाना हौजखास दिल्ली अरमान उर्फ उस्मान पुत्र कय्यूम निवासी सैक्टर 51 हौशियारपुर थाना सैक्टर 24 गौतमबुद्ध नगर मूल निवासी मौहल्ला सराय कुलसर थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को 81 बण्डल बिजली के लूटे हुए तार, एक लाइसैंसी बन्दूक 12 बोर व 6 जिन्दा कारतूस 12 बोर लूटे हुए एक देशी पोनिया 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर,1 टार्च एंव घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का पाना के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना में शामिल सनी निवासी संगम बिहार थाना तिगडी खानपुर दिल्ली आविद निवासी संगम बिहार थाना तिगडी खानपुर दिल्ली राजीव निवासी दौलताबाद गुडगाँव हरियाणा मनीष निवासी डाक्टरपुरा थाना निबोहरा आगरा पिन्टू निवासी डाक्टरपुरा थाना निबोहरा आगरा अभी फरार है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस दबिश दे रही है।