ब्रज फैशन वीक में दिखा फैशन और संस्कृति का अद्भुत संगम

मथुरा। महानगर के जीएस फार्म्स रिजॉर्ट में आयोजित ब्रज फैशन वीक में फैशन, स्टाइल और क्रिएटिविटी का शानदार संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन का आयोजन शिव प्रोडक्शन द्वारा किया गया, जिसमें कई प्रसिद्ध डिजाइनर्स, मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया।
यह फैशन शो भारतीय पारंपरिक परिधानों और संस्कृति को समर्पित रहा जहां देशभर से आए लगभग 20 डिजाइनर्स ने अपने आकर्षक कलेक्शन पेश किए। करीब 200 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर शानदार वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लगभग 60 मेकअप आर्टिस्ट्स ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मॉडल्स को नया और आकर्षक लुक दिया।
कार्यक्रम में ज्वेलरी पार्टनर और सेलिब्रिटी गेस्ट अंजलि राघव की उपस्थिति ने शो की रौनक को और बढ़ा दिया। इसके अलावा कई प्रतिष्ठित अतिथि और इन्फ्लुएंसर्स भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।
फैशन शो का मुख्य उद्देश्य नए और उभरते डिजाइनर्स को एक मजबूत मंच प्रदान करना और फैशन इंडस्ट्री में उनके काम को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से नए टैलेंट को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।