योगी राज में हो रहा है दलितों और पिछड़ों का शोषण: रामकरन निर्मल

मथुरा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी दलित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने कहा कि हम सबके लिये यह समय चुनौतियों से भरा समय है। इसलिये पूरी दमदारी के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। दलितों और पिछड़ों का शोषण हो रहा है जिसे हम किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण न मिलने से दलित समाज के 18 हजार लोग वंचित रह गये। सरकार दलित समाज के हकों पर डाका डाल रही है। भाजपा ने दलित के समाज के बच्चों को मिलने वाली नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर दिया है।

समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने कहा भाजपा कर्मचारियों की पेंशन खत्म कर दी। कार्यकर्ता आगामी चुनाव में पूरी दमदारी के साथ जुटे और प्रदेश में सपा की सरकार बनायें तभी प्रदेश का विकास होगा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन और पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा भाजपा शासन में पिछड़ों, दलितों और वंचित समाज का शोषण किया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली सरकार केवल अपने विकास में लगी हुई है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष पाल और पूर्व जिला महासचिव जागेश्वर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म के नाम लोगों को ठगने का काम कर रही है। विकास के नाम पर अन्य मुद्दों को छेड़कर उलझाने का काम किया जा रहा है। सपा नेता संदीप दिवाकर और सपा नेता सुनील बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा जब से केंद्र व प्रदेश की सत्ता में आई है तभी से आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार की ओर पहले भर्तियां निकाली जाती है बाद में उनको रद्द कर दिया जाता है। सपा नेता अशोक कुमार और लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्य ने कहा भाजपा सरकार दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है। भाईचारा खत्म कर एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाने का काम कर रही है सपा नेता अनिल अग्रवाल और प्रदेश सचिव पवन चौधरी और लोहिया वाहिनी के महानगर सचिव रवि कुमार ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह फ्लाप रहा है

कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूराम दिवाकर ने की व संचालन पूर्व जिला महासचिव जागेश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानिकचंद मास्टर साहब दिगंबर सिंह वासुदेव हीरालाल अभिषेक कनौजिया एडवोकेट गौर की राम जीतू दिवाकर मुन्ना लाल दिवाकर नितिन दिवाकर प्रेम सिंह उमेश कर्दम सचिन पहलवान सचिन जाटव रवि कुमार लोकेंद्र चौधरी अमित यादव उमेश कर्दम हरदीप चौधरी पांडे जिला सचिव लोहिया वाहिनी चरण सिंह गुर्जर आरिफ खान कुर्बान मलिक गुड्डू खान सिराज खान मोहम्मद फारुख तुलसीराम धनगर रवि यादव विभोर गौतम रघुराज यादव सोहिल मलिक नजीम अब्बासी अनु भाई मुनव्वर हुसैन आरिफ कुरैशी सतीश पटेल दिगंबर नाइट राहुल देव अजय यादव धर्मेंद्र महावर बर्मन मनीष आजाद आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महुअन टोल पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया। सोंख रोड स्थित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल का लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम के साथ 51 किलो की माला पहनाई।