भारत बंद : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर लगाया जाम

कृषि कानून के विरोध में जमकर की नारेबाजी, प्रशासनिक अधिकारी भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ रहे मौजूद

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । आज भरतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि कानून के बिरोध में भारत बन्द को लेकर आह्वान किया गया था जिसके चलते किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने व्यापरियों और दुकानदारो से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने को अपील की लेकिन राया में बंद का कोई असर दिखायी नही दिया। बाजारों में हर रोज की तरह दुकाने खुली रही आज सोमवार को सयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता राया कट पर पहुचे और ऊपर कट पर पहुचे का प्रयास किया वही पहले से मौजूद पुलिस फोर्स ने कार्यकर्ताओं को ऊपर कट पर चढ़ने नही दिया तो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वही मथुरा अलीगढ़ मार्ग पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे और कृषि कानून बिल बापिस लो कि मांग करने लगे ।

सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी जाम के दौरान लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा । घटना स्थल पर पहले से ही मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र उपजिलाधिकारी कृष्णानंद तिवारी क्षेत्राधिकारी महावन रविशंकर पराशर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा और प्रसाशनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओ को समझा बुझाकर मथुरा अलीगढ़ मार्ग से जाम खुलबा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की उनकी हर गतिविधियों पर नजर रही। इस दौरान किसान यूनियन के बुद्धा सिंह प्रधान डॉ महावीर सिंह नीरज सोलंकी कौशलेंद्र सिंह धीरी सिंह मुकेश चौधरी सुनील चौधरी प्रदीप अग्रवाल हर्ष सोलंकी गिरिप्रसाद सोलंकी रन सिंह मनोज शर्मा अर्जुन सिंह मोनू लोकेश सोलंकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।