लायंस क्लब के नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में 200 लोगों ने कराया परीक्षण

मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल ने मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के सहयोग से लगाए गए हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन 200 लोगो ने अपना चेकअप कराया । शिविर में मुख्य अथिति के रूप में एस पी (सिटी) मार्तण्ड प्रताप सिंह अंकित बंसल (बंसल फ़ूड) ने दीप प्रज्वलन कर कैंप की शुरुआत की ।

क्लब के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि कैंप में मेदांता हॉस्पिटल के जाने-माने डॉ विकास शर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट) डॉ एस०के० तनेजा (कार्डियोलॉजिस्ट) डॉ मेहजूबा (जनरल फिजिशियन) डॉ विनय हजेला (ऑर्थोलॉजिस्ट) और जेपी डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम भी मौजूद रही ।
भूतपूर्व अध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि लायंस क्लब मथुरा रैशनल ने हेल्थ चेकअप कैंप के साथ फ्री वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया । इस कैंप में करीब 200 लोगों ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरो से नि:शुल्क परामर्श लिया ।

कैम्प में मोहित चौधरी विकास अग्रवाल अमर गोयल उज्ज्वल बंसल सचिव सचिन अग्रवाल, नीरज तायल, नितिन बंसल, अंकुर अग्रवाल, महेश गर्ग, गोविंद अग्रवाल विन्देश गर्ग सौरभ गोयल दिलीप अग्रवाल चंदशेखर जितेंद्र गोयल अभिषेक अग्रवाल मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग मौजूद रहे ।