वृंदावन। नगर में संरक्षित कुंभ मेला भूमि पर शनिवार को नगर निगम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में कुंभ मेला क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में वृन्दावन टटिया स्थान के सामने धोबीघाट के समीप किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। केशव निषाद द्वारा बनाया गया कमरा बरामदा दरवाजा रैंप को भारी विरोध के बावजूद जमींदोज कर दिया गया।
मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में कुंभ मेला क्षेत्र में अवैध कब्जा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान विनोद कुमार इन्सपेक्टर कोतवाली वृन्दावन श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक अमित कुमार उपनिरीक्षक मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक कर विभाग सुभाषचन्द, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन शर्मा लिपिक कर विभाग गोपाल प्रसाद शर्मा लिपिक निर्माण विभाग विपिन बल्लभ लिपिक दिनेश कुशवाह लिपिक आदि एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम उपस्थित रही।