मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बंदरों के बढ़ते आतंक से चिंतित रेलवे द्वारा नगर निगम से समन्वय स्थापित कर बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 100 से अधिक बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की गई।
काफी समय से स्टेशन पर बंदरों की समस्या बनी हुई थी बंदर प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान आदि ले जाते थे जिसको लेकर रेलवे अधिकारियो से शिकायत की गयी। नगर निगम अधिकारियो के निर्देश पर ठेकेदार ने स्टेशन पर कई स्थानों पर बंदरों को पकड़ने के लिए जाल रख दिए जिसमे बड़ी संख्या में बंदर फंस गए। अब रेलवे स्टेशन पर बंदरों से परेशान यात्रियों को राहत मिल जाएगी। रेलवे द्वारा नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखने के बाद अभियान चलाया गया। बंदरों से यात्री परेशान की शिकायत को देखते हुए यह कार्यवाही की गई हैं। स्टेशन पर बंदर यात्रियों का सामान छीन ले जाते हैं। यही नहीं रेलवे स्टेशन पर पानी की टोटी तोड़ देते हैं। सुबह से शाम तक फुट ओवरब्रिज टिकट घर पूछताछ केंद्र आदि पर इनकी फौज खड़ी रहती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.