बाल अपराधी से मिले सवा दो लाख रु के स्मार्ट मोबाईल फोन, मंदिरो से चुराने का अंदेशा

मथुरा। कोसी पुलिस ने एक शातिर मोबाइल फोन चोर को गिरफ्तार कर चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किये है। बरामद सामान की कीमत दो लाख दस हजार रु बतायी जा रही है। थाना कोसी के उपनिरीक्षक मनिंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बठैन गेट पुल के समीप से एक नाबालिग किशोर को चोरी के 15 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मथुरा धर्म नगरी हैं यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके साथ ही यहाँ आये दिन कोई न कोई पर्व त्यौहार होता ही रहता हैं। जिसकी बजह से भीड़ बनी रहती हैं खास कर वृन्दावन के बाँके बिहारी मंदिर गोवर्धन बरसाना कोसी स्थित शनिदेव मंदिर पर। यहाँ आने वाले श्रद्धालु जब भीड़ के बीच से गुजर रहे होते हैं या फिर आराध्य के दर्शन कर रहे होते हैं इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर ले जाते हैं। मोबाइल चोरी के इस गैंग में महिला और बच्चे ज्यादा होते हैं। जिससे इन पर किसी को शक न हो। पुलिस अब गिरफ्तार बच्चा चोर को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह किसके लिए काम करता था और चुराए गए फोन को कहां बेचता था ।