सपा की सरकार बनने पर वृन्दावन में बनेगी ए ग्रेड की नगर पालिका : सिद्धार्थ सिंह

वृन्दावन (मथुरा)। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री आवास विकास सिद्धार्थ सिंह ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरे ब्रज का विकास और वृंदावन को ए ग्रेड की नगर पालिका बनाकर वृंदावन का सौंदर्यीकरण करने की बात कही है।

मीडिया से मुखातिब श्री सिंह ने कहा कि 2022 में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश की जनता अपने आप को बहुत ठगा महसूस कर रही हैै। महंगाई चरम सीमा पर है बिजली के आए दिन दाम बढ़ रहे हैं स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली बाजी हो रही है। पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लूट बलात्कार के घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 में जाति धर्म पर चुनाव लड़ेगी पर हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व राज्य मंत्री के वृंदावन आगमन पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व्यापार सभा अंकित वार्ष्णेय और यूथ बिग्रेड मथुरा वृंदावन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने ठाकुर बांके बिहारी जी की तस्वीर भेंट की तथा यूथ के जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा विभोर गौतम छात्र सभा अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर सौरभ चौधरी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर जीतू सिंह राष्ट्रीय सचिव डॉ. आजाद राजेंद्र फेरारी शाहिद अल्वी पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. राजन रिजवी आदि उनका ने दुपट्टा पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया।