मथुरा। गंगा दशहरा पर्व को लेकर यमुना के घाटों पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का गुरुवार को महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त जहां घाटों पर सफाई कार्य को लेकर संतुष्ट दिखे। इसके बाद उन्होंने स्टीमर के द्वारा बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट होते हुये स्वामी घाट तक यमुना किनारे निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओं को देखा।
नगर आयुक्त श्री झा के अनुसार नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा गंगा दशहरा पर स्नानार्थियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुये यमुना जी के दोनो तरफ 4-4 चौजिंग रूम बनाये गये है एवं यमुना जी की धारा में दोनो साइड स्नान हेतु वेरीकेटिंग करायी गयी है, 4 कैम्प कार्यालय का निर्माण कराया गया है, 20 गोताखोर एवं 20 नाव (1 स्टीमर) की व्यवस्था भी सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी है। नगर निगम के 32 कर्मचारियों की शिफ्टवाईज डयूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त रात्री में प्रकाश व्यवस्था हेतु घाट किनारे एवं आस-पास लगी सभी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्क लाइट की सुचारू करा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सहायक नगर आयुक्त धीरेन्द्र कुमार सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह मुख्य अभियंता सिविल विजय नारायन मौर्य महाप्रबंधक जल एस.पी. मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल, राधेश्याम सहायक अभियंता जल, रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता ट्रैफिक, शशांक सिंह सहायक अभियंता सिविल, अनिल रंजन सहायक अभियंता प्रकाश आदि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.