मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा स्ट्रीट वेंडरों को व्यवथित किये जाने के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज लक्ष्मीनगर में अव्यवस्थित रूप से लगने वाले 65 ठेला, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को लक्ष्मीनगर तिराहे पर निर्मित कराये गये वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कराया गया है। वेंडिंग जोन का लोकार्पण महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु व नगर आयुक्त अनुनय झा, पार्षद श्रीमती सोनू गोड़ पार्षद वार्ड सं 25, प्रेमचन्द वार्ड सं. 5, कुलदीप सिंह वार्ड सं. 14, वार्ड सं. 1 के पार्षद प्रतिनिधि अमरनाथ, चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दा मामा मनोनीत पार्षद की उपस्थिति में फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। लक्ष्मीनगर में 32 सब्जी विक्रेता एवं 38 फल विक्रेता इस प्रकार कुल 70 स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किया गया।
इस संबंध में महापौर श्री आर्यबन्धु ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किये जाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। आगे भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनाये जायेंगे। नगर आयुक्त श्री झा ने सभी स्ट्रीट वेंडर्स से अनुरोध किया गया कि वह अपनी ठेला-ढकेल के आस-पास स्वच्छता बनाये रखे, डस्टबिन का प्रयोग करें, साथ ही डिजिटल माध्यम से पेमेन्ट प्राप्त करें। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दुकानदार वेंडिंग जोन में ही अपना ठेला-ढकेल लगाये यदि ठेला-ढकेल संचालक द्वारा तिराहे एवं सडकों के किनारे ढकेल लगायी जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
उदघाटन अवसर पर धीरेन्द्र कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी, राजवीर सिंह मुख्य अभियंता सिविल, एस.पी. मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल, शशांक सिंह सहायक अभियंता सिविल टी एस उम्मेद सिंह आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.