मथुरा। नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत वार्ड सं.-02 बिर्जापुर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शौचालय संचालन हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ क्षेत्र के सफाई नायक का भी सम्मान किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्तअनुनय झा द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में मिशन शक्ति के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं न्यूनतम मासिक आय सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत नवनिर्मित शौचालयों का संचालन कार्य स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जा रहा है। प्रथम चरण में नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत तीन पिंक शौचालयों का संचालन कार्य बृज भूमि स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया है।
लोकार्पण के दौरान महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु, पार्षद प्रतिनिधि टीटू कर्दम एवं बृज भूमि स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं। इस दौरान शौचालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
















Views Today : 10700