वृंदावन। श्री वार्ष्णेय सभा मथुरा द्वारा 18वें हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन जिला मथुरा के सभी निर्वाचित सभासदों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को श्री अक्रूर धाम (पंचमुखी हनुमान), वात्सल्य ग्राम के सामने, वृंदावन में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार सम्मान समारोह सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा।
इससे पूर्व उसी दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन दोपहर 3 बजे से तथा महाप्रसाद वितरण सायं 7 बजे से किया जाएगा। श्री वार्ष्णेय सभा के पदाधिकारियों ने सभी सभासदों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
कार्यक्रम के आयोजकों में पवन नवरत्न (अध्यक्ष), दिनेश चंद वार्ष्णेय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), किशोर बाबू गुप्ता (महामंत्री), पवन वार्ष्णेय (कोषाध्यक्ष), राजेश वार्ष्णेय (संयोजक) एवं डॉ. नवीन कुमार वार्ष्णेय (संयोजक) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.