राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर आज कस्वा राया में प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण अभियान चलाकर राजमार्ग साफ कराया गया ।
कस्वा में आज सोमबार को नगर पंचायत और पुलिस प्रसाशन ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रमुख मथुरा हाथरस मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाया गया । क्षेत्राधिकारी महावन रविकांत पराशर और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश कुमार दीक्षित के दिशा निर्देशन में नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मथुरा हाथरस मार्ग और मांट मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लगे होर्डिंग्स खोखे टीनशेड तख्त बेंच आदि लगाकर दुकानदारों द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवाया गया और सड़क पर पड़े सीमेंट बालू आदि समान को जब्त कर लिया । सड़क पर बुल्डोजर चलता देख लोगो की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी वही प्रसाशनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को दुबारा अतिक्रमण करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है ।
ईओ अखिलेश कुमार दीक्षित के अनुसार मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा ।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र चौकी एक्सप्रेस वे प्रभारी भोजराज अवस्थी कस्वा प्रभारी रविन्द्र कुमार नगर पंचायत के जगमोहन शर्मा जीतू चौहान मुनेश कुमार आदि कर्मचारी और पुलिसबल मौजूद रहा।

बुल्डोजर चलता देख खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण
कस्वा राया में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुल्डोजर चलता देख काफी दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे । हालांकि कल नगर पंचायत द्वारा मुनादी करा देने के बाद अतिक्रमणकारी दुकानदारों में खलबली मच गयी और कुछ दुकानदारों ने सड़क पर लगे लकड़ी के खोखा और अपनी दुकान के आगे लगे टीनशेड तख्त बेंच आदि अतिक्रमण स्वयं हटा लिए थे जिन्होने नहीं हटाए थे वह अभियान चलता देख खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.