मथुरा में बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगों द्वारा धोखाधडी से ली गयी धनराशि हुई वापस

मथुरा। साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधडी से निकाली गयी धनराशि को पुलिस ने वापस कराया है। प्रभारी उ.नि. साइबर सेल विकास कुमार शर्मा के मुताबिक शीतला घाटी घीया मंडी निवासी आदेश चन्द्र से आरोपियों ने बिजली का बिल जमा करने के लिये कॉल करके एटीएम की जानकारी करते हुए उसके खाते से 49132.00 रु. निकाल लिये।
पीडित को जब अपने साथ हुई इस ठगी की जानकारी हुई तो उसने धनराशि को वापस कराने व दोषियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर एसएसपी ने प्रभारी साइबर सेल को जाँच के के आदेश देते हुए धनराशि वापस कराने को कहा। जांच अधिकारी द्वारा पेमेण्ट गेटवे पर समन्वय स्थापित कर पीडित की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी। पीडित द्वारा अपनी धनराशि प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की गयी है।