शहर को स्मार्ट बनाने की मंशा को लेकर नगर आयुक्त ने कसे अधिकारियों के पेच

मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महत्वकांक्षी योजना आई.टी.एम.एस. एवं नगर निगम के सभी विभागों की समीक्षा के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नगर निगम के अपर नगर आयुक्त तथा समस्त सहायक नगर आयुक्त के साथ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत अनाधिकृत टै पो एवं बस स्टैण्ड के स बन्ध में कार्यवाही किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें अनाधिकृत टै पो एवं बस स्टैण्ड को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता सिविल को स्कूल, हॉस्पीटल, टॉयलेट, दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र में साईनेज बोर्ड लगाये जाने व आई.टी.एम.एस. योजना के अन्तर्गत ई-चालान का जल्द से जल्द शुरू कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वीपिंग मशीन से रूट तैयार कर सफाई करायी जाने के साथ ही रात्री कालीन सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया और जी.बी.पी. समाप्त कराये जाने एवं डलाव घरों को 3 साइड से कवर्ड कराये जाने हेतु सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया गया।
इसके अलावा आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत कुण्डों के सौन्दर्यीकरण को लेकर उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपमु य कार्यपालक अधिकारी के साथ चर्चा की गयी। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट बेंडरों द्वारा अव्यवस्था फैलाई जाने को लेकर भी नगर आयुक्त सखत नजर आये उन्होंने इस क्रम में लक्ष्मीनगर, गोवर्धन चौराहा प्रेम मंदिर के पास अव्यवस्थित रूप से लगने वाली ढकेलों को व्यवस्थित रूप से लगवाये जाने हेतु सहायक नगर आयुक्त धीरेन्द्र कुमार सिंह, राज कुमार मित्तल व लवकुश गुप्ता को निर्देश दिये। साथ ही निर्देशों का अनुपालन में लापरवाही बरतने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।
बैठक में अपर नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल, मु य कर निर्धारण अधिकारी, लेखाधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिविल, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सहायक अभियंता व अवर अभियंता सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।