पुलिस लिखी स्कूटी पर सवार दो युवतियों ने आधा दर्जन दुकानदारों को बनाया ठगी का शिकार, सीसीटीवी में कैद
मनोज वाष्र्णेय
राया । कस्वा में शुक्रवार की शाम पुलिस लिखी स्कूटी पर सवार दो युवतियों ने आधा दर्जन दुकानदारों से ठगी कर हजारों रुपयों का समान लेकर फ रार हो गयी जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। बताया गया उक्त दोनों युवतियां कटरा बाजार में किराना व्यवसायी की दुकान पर परचून का समान लेने पहुंची और दुकानदार से मार्क ग्रेड कम्पनी का माल दिखाने को कहा उक्त दुकानदार समान लेने अंदर चला गया इतनी देर में दोनों युवतियों ने दुकान के बाहर रखे काजू बादाम मसाले देशी घी को लेकर फ रार हो गयी।
इसके बाद दोनों युवतियां रेतिया बाजार महादेव गली एक कपड़े की दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बढिय़ा सूट दिखाने को कहा, दुकानदार अंदर से सूट लेकर आया इतनी देर में बाहर रखे सूटों को अपने बैग में रखकर निकल गयी। इसके बाद दोनों युवतियां सादाबाद रोड पर पहुंची जहा फड़ लगाकर कपड़े बेच रहे दुकानदार से बढिय़ा क्वालिटी का रुमाल दिखाने को कहा उक्त दुकानदार जब समान लेने अंदर गया तो मौके का फायदा उठाकर उसके गल्ले में रखे रुपए निकाल कर चलती बनी।
इसी तरह इन दोनों युवतियों ने आधा दर्जन दुकानदारों को अपना निशाना बनाकर हजारों रुपयों का सामान लेकर गायब हो गयी। उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी, जब घटना की जानकारी स्थानीय दुकानदारों को लगी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस लिखी स्कूटी सवार युवतियों को काफ ी तलाश किया गया लेकिन दोनों युवतियां का कोई सुराग नही लग सका।