दोनों गेस्ट हाउसों के संचालक भी किए गिरफ्तार
कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। धार्मिक नगरी को कलंकित करने वाले गोवर्धन कस्बा के दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने छापामार कर 10 लोगों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा है। पुलिस उक्त लोगों सहित दोनों गेस्ट हाउस संचालकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई तथा पूछताछ कर रही है।
शनिवार को गोवर्धन पुलिस ने सौंख अड्डा के समीप दो गेस्ट हाउसों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को एक गेस्ट हाउस से तीन युवक व तीन युवती तो दूसरे गेस्ट हाउस से दो युवक व दो युवती मिले। पूछताछ करने पर उक्त लोग बगलें झांकने लगे। पुलिस उक्त लोगों सहित दोनों संचालकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और कमरों से फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम के साथ मौजूद सब इंस्पेक्टर हरेंद्र ने एक गेस्ट हाउस में लगा सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर खोलकर कर कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपियों से थाने में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।