मांट में करोड़ो रु के कार्यो का लोकार्पण – शिलान्यास करेंगे पंचायती राज मंत्री

शीलेन्द्र प्रताप सिंह
मांट। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मांट में एक मई को करोड़ों विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर मांट में विधायक राजेश चौधरी द्वारा जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया और अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में दिशा निर्देश दिये।
ब्लॉक मांट में ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत में 12 करोड़ रु से अधिक के कराये गये विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास एक मई को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा कस्बा मांट में स्थित श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज के खैल मैदान में किया जायेगा इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर बुधवार को मांट विधायक राजेश चौधरी द्वारा जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में बेहतर कार्य करने को लेकर नौहझील ब्लाक प्रमुख सुमन चौधरी को सम्मानित भी किया जायेगा । इसके अलावा वह ग्राम प्रधान और किसानों से सीधा संवाद करेंगे। ।
इस मौके पर एडीओ पंचायत रामकुमार शर्मा ग्राम विकास अधिकारी राजू प्रसाद नरेंद्र सिंह प्रधान मनोहर लाल चंद्रपाल सिंह अरविंद चौधरी जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।