मथुरा। ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक महाप्रभु बल्लभाचार्य जी का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पुष्टीमार्ग के प्रवर्तक जगतगुरु महाप्रभु वल्लभाचार्य जी का जन्मोत्सव पर आज प्रातः काल से ही मंदिर प्रांगण में एक अदभुत उल्लास था और लोग अपने आराध्य महाप्रभु वल्लभाचार्य जी को नमन कर रहे थे। मंदिर प्रांगण में प्रातः काल से ही नौबत बज रही थी और सभी झांकियों में ठाकुर जी के भव्य दर्शन हुए।

मंदिर के कार्यालय में मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक व नटवर नागर ने संयुक्त रुप से महाप्रभु जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित सभी बंधुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर महाप्रभु जी को जन्म की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी अजय तैलंग सहित मंदिर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एकाकाशी पर्व होने के कारण मंदिर प्रांगण में शरबत की प्याऊ लगाई गई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.