लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को लखनऊ में मथुरा जनपद के वृन्दावन स्थित विवांता ताज होटल से जुड़े व्यवसायी बृजवासी मिठाई वाला ग्रुप के मालिक राजीव अग्रवाल एवं उनके पुत्र पुलकित अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान उद्योगपति राजीव अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के चलते वृन्दावन में पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अनुकूल माहौल का परिणाम है कि यहां लगातार फाइव स्टार होटल और उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित हो रही हैं। पुलकित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अपने ग्रुप की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जिसमें पर्यटन और निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.