संघर्ष से सफलता तक: पिता के निधन के बाद संभाला घर, अब बने नायब तहसीलदार

मथुरा । कड़ी मेहनत और संघर्ष की मिसाल पेश करते हुए मोहित कुमार ने यूपी पीसीएस-2024 परीक्षा में 80वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मोहित कुमार वर्तमान में बिहार के पश्चिम चंपारण में लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं। बचपन में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने और उनके बड़े भाई विवेक कुमार ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली।

एसबीआई राया शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत बड़े भाई विवेक कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि मोहित की यह सफलता उनके संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोहित ईमानदारी से कार्य करते हुए परिवार और समाज का नाम आगे भी रोशन करेंगे।