मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टरों से लदा एक भारी-भरकम ट्रोला गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित पुल पर अनियंत्रित होकर लटक गया। पुल के नीचे सर्विस रोड होने के कारण हालात बेहद खतरनाक बन गए और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रोला अचानक संतुलन खो बैठा और पुल की रेलिंग पर चढ़ते हुए आधा हिस्सा हवा में लटक गया। ट्रोले में कई ट्रैक्टर लदे होने से उसका वजन अधिक था जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। हादसे में ट्रोला चालक घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रोला को हटाने के लिए बुलाई गई क्रेन के संचालन को लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया। क्रेन संचालकों ने स्पष्ट कहा कि ट्रोले में लदे ट्रैक्टरों को पहले उतारना जरूरी है, अन्यथा संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ट्रोला मालिक बिना ट्रैक्टर उतारे ही वाहन हटाने की बात पर अड़ा रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.