मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार 2026 में मथुरा की दो प्रतिष्ठित इकाइयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। यह सम्मान कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री के सानिध्य में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर के उत्कृष्ट उद्यमियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिसमें मथुरा से मै. रियू कंस्ट्रक्शन्स प्रा.लि. को उत्कृष्ट गुणवत्ता उत्पाद श्रेणी में तथा नवल मोटर्स को सर्विस सेक्टर में सम्मान प्राप्त हुआ।
मथुरा स्थित रियू कंस्ट्रक्शन्स प्रा.लि. जिसके प्रोप्राइटर अजय सक्सैना पिछले कई दशकों से विद्युत उपकरण एवं कंट्रोल पैनल निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी रही है। कंपनी ने भारतीय रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी, पावर कॉर्पोरेशन सहित कई सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं।
हाई स्पीड रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेन डिपो तथा विभिन्न राज्यों में हाईवे लाइटिंग जैसी परियोजनाओं में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आधुनिक तकनीक, कुशल इंजीनियरों और उच्च गुणवत्ता मानकों के कारण कंपनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। पूर्व में इस कम्पनी की शुरुआत रितेश इलैक्ट्रिक कम्पनी से हुई थी जिसने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण सहित प्रदेश के अन्य नगर निगम और प्राधिकरणों में विघुत संबंधित उत्कृष्ट कार्य किये थे। इनके अलावा नवल मोटर्स को वर्ष 2024-25 से 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रगति के आधार पर सेवा क्षेत्र में सम्मानित किया गया। कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल को 40 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें सर्वाधिक टैक्स भुगतान के लिए “भामाशाह पुरस्कार” मिल चुका है, जो उनकी व्यावसायिक प्रतिबद्धता और पारदर्शिता को दर्शाता है।
जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रस्तावित इन दोनों इकाइयों का चयन राज्य स्तर पर किया गया जिससे मथुरा के औद्योगिक विकास को नई पहचान मिली है। इस उपलब्धि से जिले के अन्य उद्यमियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.