पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद के पद से इस्तीफा दे दिया है। चूंकि 16 मार्च को उन्हें राज्यसभा के लिए चुन लिया गया था। इसलिए 14 दिन के अंदर MLC पद से इस्तीफा देना जरूरी था, जिसकी मियाद आज पूरी हो रही थी।
संभावना है कि नीतीश राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होगी।
2005 में NDA की पहली बार जीत हुई थी, तब से लेकर आज तक बीजेपी नंबर-2 की भूमिका निभा रही है। पहली बार उसे मुख्य भूमिका मिलने की संभावना है।
राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है, लेकिन एक नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गठन से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां सोमवार से निश्चित रूप से तेज हो जाएंगी।
इधर, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार BJP के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंप दिया है। नितिन नवीन ने कल असम जाने से पहले अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा था।