मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में रामनवमी के अवसर से दर्शन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह बदलाव गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज (काकरोली नरेश) के निर्देशानुसार लागू किया जाएगा।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने बताया कि रामनवमी से लेकर देवप्रबोधिनी एकादशी तक सायंकालीन दर्शन समय में परिवर्तन रहेगा जबकि प्रातःकालीन दर्शन समय पूर्ववत ही संचालित होगा।
नए निर्धारित समय के अनुसार सायंकालीन उत्थापन दर्शन
4:00 बजे से 4:20 बजे तक, भोग दर्शन 4:45 बजे से 5:05 बजे तक तथा संध्या आरती 5:20 बजे से 5:40 बजे तक होगी। वहीं शयन दर्शन अब 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होंगे।
पूर्व में ठाकुर जी के सायंकालीन दर्शन 6:00 बजे प्रारंभ होते थे और 7:00 बजे शयन हो जाता था, लेकिन अब नए समय के अनुसार दर्शन आधा घंटा विलंब से शुरू होंगे और शयन भी 7:30 बजे संपन्न होगा।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार ही दर्शन के लिए पहुंचें जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.