मथुरा में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
धर्मांतरण व विवाह का दबाव बनाने का भी आरोप
मथुरा । युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म करने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कर विवाह का दबाव बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी फारुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह 11 बजे बीएसए रोड स्थित नए बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फारुख पुत्र बाबू खां, निवासी ग्राम बरारी, थाना रिफाइनरी, मथुरा के विरुद्ध कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 750/2026 दर्ज है। आरोप है कि उसने युवती को बहला-फुसलाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाए तथा इनके माध्यम से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का दबाव बनाने का भी आरोप है।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(2), आईटी एक्ट की धारा 67 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।